Thursday , 23 July 2026
Breaking News

नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को पिलाई जा रही है विटामिन ए की खुराक

एक माह चलेगा विटामिन ए कार्यक्रम

 

विटामिन ए की कमी के कारण बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। इसके लिए 30 अप्रैल से 30 मई तक विटामिन ए कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है, विभाग की ओर से प्रति वर्ष दो बार बच्चों को विटामिन ए खुराक पिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल तथा एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को एक एमएल विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। विभाग की ओर से चिकित्सा संस्थानों, उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, सैटेलाइट, उप जिला अस्पताल व जिला अस्पताल में विटामिन ए की डोज पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

Vitamin A supplements are being given to children from nine months to five years in sawai madhopur

 

कार्यक्रम के तहत नौ माह से 12 माह तक एवं विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक पिलाने के लिए एक वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को चिन्हित किया गया है। आशा सहयोगिनियों द्वारा घर-घर जाकर विटामिन ए की खुराक के लिए बच्चों की पहचान कर ड्यू लिस्ट तैयार कर अभियान का संचालन किया जा रहा है। विटामिन ए अभियान के दौरान आंगनबाडी केंद्रों शहरी व ग्रामीण, उप वास्थ्य केंद्र, शहरी क्षेत्र में अरबन पीएचसी में सभी नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जा रही है। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन भी किया जाएगा। वहीं किसी बच्चें में कोविड 19 के लक्षण दिखाई देने पर एएनएम, आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा उस बच्चे को विटामिन ए की दवा नहीं पिलाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !