Sunday , 7 June 2026
Breaking News

फूल उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण कर स्वयंसेवक हुए अभिभूत

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने फूल उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण किया। फूल उत्कृष्टता केंद्र के कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर ने स्वयंसेवकों को केंद्र पर लगे विभिन्न गुलाब के फूल जिसमें पुष्करी गुलाब, चेती गुलाब, गंगानगरी गुलाब एवं हाइब्रिड गुलाब तथा अन्य फुल जिसमें गुलदाउदी, रजनीगंधा, गेंदा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

उन्होंने फूल वाले पौधों के प्रसारण की विभिन्न विधियों से स्वयंसेवकों को अवगत कराया साथ ही केंद्र पर स्थापित हाईटेक एग्रीकल्चर के अंतर्गत ग्रीनहाउस के अंदर लग रहे पौधों के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने केंद्र पर लग रहे गुलाब जल व तेल के प्लांट का निरीक्षण किया एवं प्लांट से किस प्रकार गुलाब जल व तेल तैयार किया जाता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

Volunteers were overwhelmed after visiting the Center of Excellence for Flowers

 

स्वयंसेवकों ने सिंचाई पद्धति के अंतर्गत पानी बचाने की ड्रिप पद्धति का भी बारीकी से अवलोकन किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका सैनी ने स्वयंसेवकों को बताया कि आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के अंतर्गत स्वयंसेवक पुष्प पैदावार द्वारा अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं।

 

प्रभारी मनीषा शर्मा ने बताया कि सवाई माधोपुर एक पर्यटन क्षेत्र है जहां होटलों में फूलों की हमेशा मांग बनी रहती है। अतः स्वयंसेवक इस क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अंत में एनएसएस प्रभारी मनमोहन शर्मा एवं परीक्षित हाडा ने फूल उत्कृष्टता केंद्र के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !