Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए वॉलंटियर्स चलाएंगे अभियान

केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की पूर्ण सफलता के लिये जरूरी है कि लाभार्थी समूह को इनकी पूर्ण जानकारी हो तथा निगरानी, क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भागीदारी हो। इसके लिये जिले में अब नेहरू युवा केन्द्र के वॉलंटियर्स की भूमिका का विस्तार किया जायेगा।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि ये वॉलंटियर्स सरकारी योजनाओं के साथ ही लोगों को मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, पीसीपीएनडीटी जैसे महत्वपूर्ण अधिनियमों और महत्वपूर्ण संवैधानिक और विधिक अधिकारों की भी जानकारी देंगे। अवैध शराब, अशुद्ध खाद्य सामग्री, बाल श्रम, लिंग चयन, विद्यार्थियों के स्कूल से ड्राप आउट जैसे मामलों में ये स्वयं तो सम्बंधित ऐजेंसियों को सूचना देंगे ही, आमजन को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करेंगे। विभिन्न विभाग जिनकी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, वे भी वॉलंटियर्स को तकनीकि व वित्तीय मदद उपलब्ध करवाएंगे।
कैच द रैन कैम्पेन को आमजन तक पहुंचाने के लिये आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता अमित जांगिड को जिला कलेक्टर ने बैठक में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इन्हें 5 सौ रूपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली है।

Volunteers will run a campaign to get the benefits of government schemes in Sawai madhopur

उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर गत 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्षा जल संरक्षण के लिये “कैच द रैन वाटर” कैम्पेन का शुभारम्भ किया है। यह कैम्पेन देश भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 30 मार्च से आगामी 30 नवम्बर की अवधि मे चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने कैच द रैन वाटर, जल शक्ति अभियान, राजीव गांधी जल संचय योजना, जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार के लिये एकीकृत प्रयास करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में कलेक्टर ने दौंदरी पुरूष मंडल तथा मलारना चौड़ महिला मंडल को स्पोट्र्स किट प्रदान किये। कलेक्टर ने बताया कि केन्द्रीय कॉर्पाेरेट मंत्रालय युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देने के लिये कार्यक्रम चला रहा है। इसके लिये देश के चुनिंदा जिलों में सवाई माधोपुर का चयन किया गया है।
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना, गल्र्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनीषा शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. बी.एल. मीना, प्रारम्भिक शिक्षा के डीईओ (मुख्यालय) राधेश्याम मीना, एडीईओ चन्द्रशेखर जोशी, जिला रोजगार अधिकारी विवेक भारद्वाज, आरएसएलडीसी के जितेन्द्र सिंह, खेल स्टेडियम के मनोज शर्मा, डॉ. सुमन मीना, जटवाड़ा मंडल के संरक्षक सुरेश चन्द्र, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, नेहरू युवा केन्द्र के महेन्द्र शर्मा, बैंक ऑफ बडौदा की आरसेटी के राजेन्द्र कुमार बैरवा तथा लोकेश जांगिड, विकास नापा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !