Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से निर्भीक होकर कराएं मतदान

प्रशिक्षण वितरण सामग्री सरल होने से चुनाव दल दोपहर 2 बजे तक पहुंचे मतदान केन्द्र

सवाई माधोपुर:- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर एवं खण्डार विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह, गंगापुर की सामान्य प्रेक्षक रूही खान, बामनवास विजया कृष्णन, सवाई माधोपुर एवं खण्डार विधानसभा के पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, गंगापुर एवं बामनवास के पुलिस प्रेक्षक योगेश कुमार गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी, रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी राधेश्याम मीना, रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह की उपस्थिति में अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत 974 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने हेतु सभी मतदान दल शुक्रवार को प्रशिक्षण स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर से मतदान सामग्री लेकर रवाना हुए।

 

Voting should be done fearlessly in a peaceful manner with freedom, fairness and transparency.

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से निर्भीक होकर शांतचित्त से मतदान कार्य सम्पन्न करवाएं। उन्होंने बताया कि चारों विधानसभाओं में प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस 25 नवंबर को मतदान समय प्रातः 7 बजे से पहले मॉक पोल अनिवार्य रूप से कराने के उपरांत ईवीएम मशीन को अनिवार्य रूप से क्लीयर करें। मॉक पोल के पश्चात मतदान कार्य प्रारम्भ करने का संदेश अनिवार्य रूप से संबंधित को दें।

 

 

ईवीएम में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी होने पर इसकी तत्काल सूचना अपने सेक्टर अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम या व्हाट्एप ग्रुप पर दें। त्रुटि होने पर उसे छुपाने का प्रयास न करें। मास्टर ट्रेनर एवं भेल के इंजीनियर्स की टीम समस्या त्रुटि का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि मतदान दलों एवं मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में किए गए है।

 

 

 

250 राजस्व, पुलिस एवं अन्य अधिकारियों की नियुक्ति राउण्ड द क्लॉक की गई है। मतदान दल अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर जो भी फॉर्म, फॉर्मेट या जानकारी जो 24 नवंबर को मतदान दिवस पूर्व भर सकते हैं वह 24 हो ही भरा जाना सुनिश्चित करें 25 नवंबर को केवल वे ही फॉर्म या जानकारी भरें जो 25 नवंबर को भरे जाने है। इससे समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वितरण सामग्री को सरल बनाने से सवाई माधोपुर में पहली बार चुनाव दल प्रातः 11 बजे मतदान सामग्री के साथ रवाना होकर करीब दोपहर 2 बजे तक मतदान केन्द्रों तक पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान दल में पुलिस कार्मिकों की भूमिका ईवीएम सहित मतदान सामग्री मतदान दलों की सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण मतदान करवाना है।

 

 

 

मतदान दलों के साथ मतदान सामग्री को लेकर बस से ही मतदान केन्द्र तक पहुंचे। मतदान कराने के उपरांत भी अपने मतदान दल के साथ बस में ही वापस मतदान सामग्री संग्रहण स्थल पर पहुंचे। मतदान दल को किसी भी स्थिति में पुलिस कार्मिक नहीं छोड़े। मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ लगने के जो मतदाता मतदान करने चुके है उन्हें मतदान केन्द्र से सधन्यवाद रवाना करें। मतदान केन्द्र में आने वाले प्रत्येक मतदाता की पहचान उसकी फोटो आईडी कार्ड से करें।

 

 

किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की तत्काल सूचना अपने सेक्टर पुलिस अधिकारी, एसएचओ या पुलिस उपाधीक्षक को दें। मतदान केन्द्र से 200 मीटर परिधि का सीमांकन करवाएं। 24 नवंबर की रात्रि में भी मतदान केन्द्र को किसी भी परिस्थिति में नहीं छोड़े। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांश शर्मा ने पुलिस मतदान दल को प्रशिक्षण के दौरान कहा कि मतदान में पुलिस कार्मिक का आचरण मर्यादित व संयमित हो। किसी भी परिस्थिति में अपने मतदान केन्द्र व मतदान दल को नहीं छोड़े। पीठासीन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान कार्य सम्पन्न करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !