Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

5 साल तक इस्लाम मानने वाली शर्त समेत वक्फ कानून के इन प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में पूरे वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, हालांकि, शीर्ष अदालत ने इस अधिनियम के कुछ ऐसे प्रावधानों पर रोक लगाई है, जिनपर आपत्ति उठ रही थी। इस संशोधन को लेकर 100 से अधिक लोगों ने याचिका दाखिल की थी और कानून को असंवैधानिक और मुसलमानों की संपत्ति को हड़*पने वाला बताया।

 

waqf amendment act 2025 hearing updates cji br gavai bench supreme court News 15 Sept 25

 

 

जबकि सरकार का कहना है कि नया कानून वक्फ बोर्डों में सुधार और पारदर्शिता तय करेगा. बड़े पैमाने पर सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने का काम करेगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मई में तीन दिन लगातार इस मामले की सुनवाई की थी और 22 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

 

 

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा:

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कुछ धाराओं पर सुरक्षा की जरूरत बताई है।

  • सर्वोच्च अदालत ने कहा कि राज्य वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिम सदस्यों की संख्या तीन और केंद्रीय वक्फ काउंसिल में ये संख्या चार से अधिक नहीं हो सकती।
  • इसके साथ ही अदालत ने उस धारा पर भी रोक लगा दी है, जिसके तहत जिलाधिकारी को यह तय करने का अधिकार दिया गया था कि कोई घोषित वक्फ संपत्ति सरकारी संपत्ति है या नहीं।
  • अदालत ने कहा कि कलेक्टर को नागरिकों के व्यक्तिगत अधिकारों पर फैसला देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह अधिकारों के पृथक्करण (सेपरेशन ऑफ पावर्स) के सिद्धांत का उल्लंघन होगा।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक नियम नहीं बन जाते, तब तक वक्फ संपत्ति घोषित करने से पहले पांच साल तक इस्लाम के अनुयायी होने वाली शर्त पर भी रोक रहेगी।

 

 

हालांकि, संपत्ति के पंजीकरण से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई है। सीजेआई गवई ने कहा कि हमने पाया कि रजिस्ट्रेशन साल 1995 से लेकर 2013 तक भी चलते आ रहा है। इसलिए इसमें कुछ नया नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !