Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान दिवस पर वतन फाउंडेशन ने किया श्रमदान 

वतन फाउंडेशन “हमारा पैगाम भाईचारे के नाम” द्वारा राजस्थान दिवस पर आज शनिवार को बजरिया स्थित महावीर पार्क में श्रमदान कर एक सभा का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर फाउंडेशन सदस्यों द्वारा महावीर पार्क में श्रमदान एवं एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति रमेश बैरवा भी उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों द्वारा पार्क में श्रमदान कर सफाई की गई। पार्क की नालियों, बेंचों और रेम्प की सफाई के साथ-साथ पॉलीथिन तथा प्लास्टिक कचरे की भी सफाई की गई।

 

फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान दिवस वतन फाउंडेशन द्वारा हर माह शहर के सार्वजनिक स्थान पर श्रमदान के संकल्प की श्रृंखला में राजस्थान दिवस के अवसर पर महावीर पार्क में श्रमदान का आयोजन किया गया है। सभापति रमेश बैरवा को पार्क की मूलभूत समस्याओं से भी अवगत करवाया गया।

 

Watan Foundation donated labor on Rajasthan Day in sawai madhopur

 

वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने राजस्थान दिवस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि 30 मार्च, 1949 में जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर “वृहत्तर राजस्थान संघ” बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है। रूमा नाज़ ने कहा कि देश की विविधतापूर्ण संस्कृति में राजस्थान राज्य की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है जो रंग-बिरंगी संस्कृति की अनूठी पहचान रखता है। त्याग, बलिदान, शौर्य की भूमि राजस्थान का परम वैभव रहा है।

 

आज के ही दिन 22 देशी रियासतों को मिलाकर राजस्थान का गठन हुआ था। राजस्थान की वीर प्रसुता भूमि के कण-कण में राष्ट्र की आन-बान शान के लिए मर मिटने का जज्बा पैदा करती है। इस अवसर पर उत्सव जांगिड़, नरेंद्र शर्मा, सुधांशु, अली हुसैन, रजत, उरूज, इल्तान खान, आसिफ राजा, विमल पांडे, मंजू गंगवाल, रजनी लक्षवाल तथा महेश योगी के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !