Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एनपीएस के खिलाफ जागृति अभियान हुआ प्रारंभ

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर के अध्यक्ष कॉमरेड जनाबुद्दीन ने आज सभी रेलवे कर्मचारियों को एकत्रित कर एनपीएस के विरोध प्रदर्शन के अंदर अपनी सहभागिता निभाने एवं सभी कर्मचारियों को एनपीएस जागरूकता अभियान में जागरूक करने का कार्य किया। जन जागृति अभियान में अधिक से अधिक संख्या के अंदर सभी कर्मचारी साथियों को 𝚆𝙲𝚁𝙴𝚄 का साथ देने का आह्वान किया।

 

WCREU Sawai Madhopur started awareness campaign against news pension scheme

 

उन्होंने बताया कि सभी साथी एकजुट होकर NPS के खिलाफ लड़ेंगे ताकि जिस तरीके से स्टेट गवर्नमेंट ने झुक सभी स्टेट कर्मचारियों के लिए OPS बहाल करना पड़ा, उसी तरीके से केंद्र सरकार को भी AIRF के बैनर तले एनपीएस को हटाकर OPS लागू करने की मुहिम के अंदर आप सभी को सहयोग करना होगा। तभी जाकर हमें ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत हमारी सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी।

 

 

इस दौरान साथ में शाखा अध्यक्ष कॉमरेड जनाबुद्दीन, कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड देवनारायण गुर्जर, शाखा कोषाध्यक्ष कॉमरेड शंकर लाल मीणा, सह – सचिव कॉमरेड नरेंद्र सिंह गुर्जर, कॉमरेड रईस खान और यूथ साथी कॉमरेड शम्भु दयाल मीणा, कॉमरेड मनोज कुमार मीणा , कॉमरेड हंसराज गुर्जर, कॉमरेड नासीर खान सहित सैंकड़ों रेलकर्मी  उपस्थित रहे।

 

 

साथ ही जनाबुद्दीन ने बताया की  31 मार्च तक गेट मीटिंग एवं आम सभा में सभी कार्य स्थलों पर 1 अप्रैल को, 1 अप्रैल को सभी स्टेशनों पर रेलगाड़ियों पर विरोध प्रदर्शन, 2 अप्रैल को मशाल जुलूस सभी शाखा मुख्यालयों पर, 3 अप्रैल को जन जागरण में जनसंपर्क सभी कार्यालय शुरू पर एवं 4 अप्रैल को वाहन विशाल वाहन रेली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !