Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर क्या बोले गुजरात में उनके परिजन

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने तक फंसे रहने के बाद सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर वापस लौटने पर उनके कजन दिनेश रावल ने प्रतिक्रिया दी है। दिनेश रावल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हम लोग जब यहां देख रहे थे, जैसे ही वह बाहर आईं हम लोग खुशी से कूद पड़े। उन्होंने कहा कि कल हम बहुत परेशान थे, भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमारे सुनीता को वापस ले आए। आज हमारे घर का एक बड़ा त्यौहार है।

What did Sunita Williams' family in Gujarat say when she returned on earth

सुनीता सामान्य इंसान नहीं है, वह दुनिया को कुछ देने के लिए आईं हैं। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर वापस आ गए हैं। भारतीय समयानुसार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर चार अंतरिक्ष यात्रियों को लाने वाला कैप्सूल फ़्लोरिडा के तट के पास समंदर में गिरा। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने 5 जून 2024 को परीक्षण यान स्टारलाइनर से आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। वहां आठ दिन गुजारने के बाद उनकी वापसी थी लेकिन यान में खराबी के कारण यह अटक गई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !