Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बैंक की ऋण, जीवन बीमा योजनाओं एवं सेवाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : कलेक्टर 

त्रैमासिक विकास कार्योन्नमुखी योजना (डीएपी) की बैठक जिला कलेक्टर एवं सवाई माधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रशासक डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में बैंक कार्यालय में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने बैठक में बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

 

व्यक्तिगत ऋण, एसएचजी ऋण को राजिविका से सम्पर्क कर ऋण का दायरा बढ़ाने, गोदाम निर्माण पैक्स एज एमएससी, कस्टम हायरिंग सेन्टर को विभागीय एप पर अपलोड करने, सहकारी जीवन सुरक्षा बीमा एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के लिए समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर जागरूक करने, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन में लक्ष्यानुरूप अधिकाधिक प्रगति के प्रयास कर ईआरपी एवं गो-लाइव पर जाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर कृषकों की आय में वृद्धि के लिए उन्हें अच्छे पेक्स द्वारा किए गए कार्यो की लघु फिल्म नाबार्ड के माध्यम से राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडोटोरियम में दिखाने के निर्देश दिए है।

 

Widely promote the loan, life insurance schemes and services of the bank - Collector

 

उन्होंने बैंक द्वारा संचालित ऋण, बीमा, अन्य योजनाओं के साथ-साथ बैंक द्वारा दी जा रही लोकर्स सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्राहक बनाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बैंक द्वारा संचालित ऋण एवं बीमा योजनाओं की कृषकों में जागरूकता के संबंध में उनसे रेंडमली दूरभाष पर जानकारी प्रदान करने के निर्देश प्रदान किए। बैंक की प्रबन्ध निदेशक हरप्रीत कौर द्वारा बैंक प्रगति का विवरण यथा बैंक स्टॉफ की स्थिति, किसानों को अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण, अमानतों की प्रगति, बैंक की लाभ प्रदता, बैंक की सीआरएआर की स्थिति, सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना, व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना, गोदाम निर्माण की स्थिति, कस्टम हायरिंग सेन्टर, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पैक्स कम्प्यूटराईजेशन की प्रगति से अवगत कराया गया।

 

इस दौरान बैठक से जिला कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक ने बैंक में संचालित तीनों ब्लॉकों में जाकर प्रत्येक अनुभाग की जानकारी प्रभारी से ली। बैठक में नाबार्ड डीडीएम पुनित हरित एवं अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी हेमन्त कुमार मीना एवं बैंक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !