Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम अभियान के तहत कार्यशाला हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम अभियान के तहत ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अध्यक्ष ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

 

कार्यशाला में उपस्थित पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, पैनल अधिवक्तगण, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन, एन.जी.ओ. प्रतिनिधिगण एवं अन्य आमजन को बताया कि किशोर न्याय समिति द्वारा पारित प्रस्ताव की अनुपालना में शराब व मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम एवं नवचेनता लाईफ स्कील एवं ड्रग एजूकेशन मॉड्यूल एक्शन प्लान का जुलाई से सितम्बर 2023 एवं अक्टूबर से दिसम्बर 2023 इस प्रकार 02 फेज में आयोजन किया जा रहा है।

 

Workshop organized under the prevention campaign of alcohol and drug abuse

 

प्रथम फेज में जिलें के 50 प्रतिशत स्कूलो में नवचेतना जीवन कौशल व ड्रग एजूकेशन पर आधारित जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है तथा अभियान के दौरान नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम के क्षेत्र में कार्य करने वाले पैनल अधिवक्तागण, सामाजिक कार्यकताओं, पीएलवीज के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम अभियान के तहत तीन दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन गया जिसके तहत चिकित्सा विभाग द्वारा नशा मुक्ति हेतु हस्ताक्षर अभियान, महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साथिन द्वारा जागरूकता रैली, शपथ कार्यक्रम, स्काउट गाईड के माध्यम से आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 

अन्त में कार्यशाला में पधारे समस्त प्रतिभागीण का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रयत्न संस्थान के सहायक परियोजना अधिकारी ठाकुरदास कुशवाह, मानव तस्करी यूनिट सवाई माधोपुर के एएसआई मोहम्मद अंसार अली, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं अन्य आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !