Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तीकरण के लिए युवा कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तीकरण में जिले के युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि MY Bharat (मेरा युवा भारत) – विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तीकरण को समर्पित पोर्टल पर जिले के सभी युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस अवसर जिला कलेक्टर ने जिले में युवा सशक्तिकरण के लिए 15 से 29 साल के युवाओं से मेरा युवा भारत अभियान से जुड़ने की अपील की और बताया कि मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर दिये गए लिंक https://mybharat.gov.in/yuva_register पर जाकर अथवा क्यूआर कोड को स्कैन कर देश के युवा उक्त अभियान से आसानी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि MY Bharat पोर्टल व्यवसाय, रोज़गार अवसर आदि के क्षेत्र में प्रगति करने और एक सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। यहां व्यावसायिक कौशल विकास, युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Youth will be able to register for youth empowerment to build a developed India

 

राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेकर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह मंच युवाओं को व्यवसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों में कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों से जोड़ता है। इस तरह की भागीदारी स्थानीय समुदाय के मुद्दों के बारे में युवाओं की समझ को और गहरा करती है जिससे उन्हें रचनात्मक समाधान ढूंढने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने भारत को 2047 तक विश्व के विकसित अग्रणी राष्ट्रों में भारत को एवं देश में राजस्थान को वहीं प्रदेश में सवाई माधोपुर को अग्रणी स्थान दिलाने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारा संकल्प विकसित भारत पोर्टल https://pledge.mygov.in/viksit_bharat/ पर जाकर विकसित भारत संकल्प की शपथ लेने की भी अपील की। युवा रजिस्ट्रेशन संबंधी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, सवाई माधोपुर में सम्पर्क कर सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !