Saturday , 5 September 2026
Breaking News

100 यूनिट फ्री बिजली योजना बंद!

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में मिल रही मुफ्त में बिजली योजना को बंद कर दिया है। फ्री बिजली की योजना को बंद करने का मुद्दा विधानसभा में उठा है। विपक्ष के विधायकों ने सरकार के इस फैसले को लेकर सवाल पूछा है। बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत की पिछली कांग्रेस सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना शुरू की थी।

 

लेकिन भजन लाल सरकार ने कहा कि इस योजना को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इस सप्ताह प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा विधानसभा में फ्री बिजली योजना को बंद करने की घोषणा की गई थी।

 

 

100 units free electricity scheme discontinued in rajasthan!

 

 

 

 

विधानसभा में विपक्ष के विधायकों ने सरकार से पूछा सवाल: 

राजस्थान विधानसभा में बीएसपी विधायक मनोज न्यांगली ने सरकार से फ्री बिजली योजना को बंद करने के बारे में सवाल किया। इसके जवाब में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि वर्तमान में नए उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली नहीं दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का अभी विद्युत उपभोग चार्ज के अतिरिक्त शुल्क और करों को कम करने का विचार नहीं है।

 

बीएसपी विधायक मनोज न्यांगली ने इसके बाद एक पूरक प्रश्न करते हुए आरोप लगाया है कि राजस्थान की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसका जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि भेदभाव उनकी सरकार नहीं कर रही है, बल्कि भेदभाव पिछली सरकार ने ही किया है, जिसने फ्री बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता रखी थी।

 

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विपक्ष से किए सवाल:

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश में 1 करोड़ 29 लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान में 98 लाख 23 हजार को फ्री बिजली योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में बिना रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं की संख्या 30 लाख है। ऐसे में पिछली सरकार की मंशा होती तो सभी उपभोक्ताओं को फ्री में बिजली दी जाती। कांग्रेस सरकार ने रजिस्ट्रेशन का राइडर रखा।

 

 

 

इसके बाद विधायक मनोज न्यांगली ने कहा कि “अब आपकी सरकार है, तो आप रजिस्ट्रेशन शुरू करिए”। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार फ्यूल सरचार्ज कम करने की जगह इसे बढ़ाना चाहती है। ऊर्जा मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार 200 यूनिट तक वाले उपभोक्ताओं का फ्यूल सरचार्ज वहन कर रही है।

 

 

इसी चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि एक प्रदेश दो कानून नहीं चल सकते। आधे को दिया जा रहा है, और आधे को नहीं, यह भेदभाव ही तो है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने इस पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि “अगर आपकी सरकार की मंशा थी तो आपने रजिस्ट्रेशन का दायरा क्यों रखा?”

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !