Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए 55 गांवों की 1206 लाख रूपये की डीपीआर अनुमोदित

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन अनुमोदन के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में पंचम फेज में 55 गांवों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा के बाद 1206.65 लाख रूपये के कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) निर्माण के लिए 84 पंचायतों में 3-3 लाख रूपए के प्रस्तावों का अनुमादन भी किया गया। इसी प्रकार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 557 पात्र लाभार्थियों का पोर्टल पर इंद्राज किया गया। पूर्व में जिले में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए बामनवास पंचायत समिति में 31, बौंली, चौथ का बरवाडा, गंगापुर, खंडार, मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर पंचायत समिति के 35-35 गांवों की डीपीआर का अनुमोदन एवं स्वीकृति हो चुकी है। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिला परिषद सीईओ से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक निरन्तर फीडबैक ले कि किसी बिन्दु पर कोई अतिरिक्त प्रयास करना तो शेष नहीं है। ऐसा न हो कि इस डीपीआर के कार्य पूर्ण होने के बाद भी सम्बंधित गांव में सफाई, कीचड, जलभराव सम्ंबधी कोई समस्या रह जाये। बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए नालियों का निर्माण, तरल पदार्थाे का निस्तारण, जैविक खाद, ठोस कचरे के निस्तारण, घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए ट्राई साइकिल, ई-रिक्शा आदि के माध्यम से व्यवस्था सहित अन्य कार्याे की विस्तृत डीपीआर रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया।

 

1206 lakh DPR approved for 55 villages for solid and liquid waste management In sawai madhopur

डीपीआर रिपोर्ट के अनुसार संबंधित गांव की जनसंख्या, कुल परिवार, कुल पशुधन, अनुमानित प्रतिदिन का जैविक, अजैविपक एवं ग्रे-वाटर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन, एफएफसी एवं मनरेगा से डवटेल करते हुए गांव वाइज लागत का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए करवाए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए गांवों को स्वच्छ एंव आदर्श बनाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व के चरणों में स्वीकृत कार्याे की प्रगति एवं अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।

इन गांवों की डीपीआर अनुमोदित:- कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत समिति चौथ का बरवाडा के ठेकडा में 11.01, नाहरी कलां में 20.41, आंधोली में 9.26, बंदेडिया में 4.74, बगीना में 31.61 लाख रूपए की डीपीआर अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा के सिरोही में 12.01, कुश्तला में 51.67, बालापुरा में 43.76, विजयपुरा में 4.01, श्योपुरा में 22.01, सारसोप में 48.72, कंवरपुरा में 15.76, शिवाड़ में 22.73, रूपनगर मं 1.52, कंवरपुरा में 4.72, रामसिंहपुरा में 5.44, गरड़वास में 6.01, गोपालपुरा में 3.77, चैनपुरा में 20.93, गणेशगंज में 20.97, कुम्हारिया में 20.72, जाजेड़ा में 21.34, सांकली में 4.36, मानराजपुरा में 12.71, रतनुपरा में 12.40, भैडोली में 5.31, त्रिलोकपुरा में 3.96, टोरड़ा में 7.29 लाख रूपए की डीपीआर अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा के शेरसिंहपुरा में 3.81, सोलपुर में 16.08, ईसरदा में 13.94, विजयपुरा में 2.59, नीमलीकलां में 13.41, झाड़ोदा में 13.63, मुरलीमनोहरपुरा में 6.54 एवं बांसड़ा में 9.51 लाख रूपए की डीपीआर अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति खण्डार के खिदरपुर जाटान में 19.18, डाबिच में 13.07 एवं भावपुर में 17.07 लाख रूपए की डीपीआर अनुमोदन किया गया।
पंचायत समिति गंगापुर सिटी के खेड़ला में 26.65, भालपुर में 26.26, वजीरपुर में 50.59, खण्डीप में 41.62, शिवाला में 26.30, रायपुर में 27.89, ढ़ाय में 30.42, उदेई खुर्द में 44.63, बाढ़कलां में 40.92, हिंगोटिया में 44.00, तलावड़ा में 37.04, खेड़ाबाढ रामगढ़ में 39.04, पिलोदा में 54.45, सेवा में 44.63, उदेईकलां में57.31 एवं मोहचा में 36.25 लाख रूपए की डीपीआर अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, एसबीएम डीपीसी बलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !