Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 165 आरएएस, 3 आईएएस और 3 आईपीएस के हुए ट्रांसफर

भजनलाल सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 171 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 3 आईएएस, 3 आईपीएस और आरएएस अफसरों अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात ये सूची जारी की है। सूची के अनुसार, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी मुहम्मद जुनैद पीपी को ईजीएस के अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय) से हटाकर जयपुर में वित्त (व्यय-द्वितीय) विभाग का संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है। जबकि 2019 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल जैन को उदयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार 2019 बैच की आईएएस अधिकारी धिगदे स्नेहल नाना को चित्तौड़गढ़ से हटाकर अलवर में नगर विकास न्यास का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह तीन आईपीएस की तबादला सूची में गौर करें तो लिस्ट में सबसे पहला नाम 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी जय यादव का है, जिन्हें डीडवाना-कुमाचन के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर चूरू एसपी का पदभार सौंपा गया है। लिस्ट में दूसरा नाम 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी मोनिका सेन का है, जिन्हें जोधपुर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पद से हटाकर जयपुर में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) भेजा गया है। लिस्ट में आखिरी नाम 2014 बैच के IPS अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा का है, जिन्हें चूरू के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर डीडवाना-कुमाचन का एसपी बनाया गया है।

 

165 RAS, 3 IAS and 3 IPS transferred in rajasthan

 

165 आरएएस अफसरों के हुए तबादले

165 आरएएस अफसरों के तबादले में हरी सिंह मीना को एडीएम गंगानगर, अरविंद कुमार झाखड़ को एडीएम सतर्कता गंगानगर, चंचल वर्मा को डीएस  गृह अपील, जयपुर, उम्मेदी लाल मीणा को एडीएम हनुमानगढ़, नरेश बुनकर को एडीएम सलूंबर, ज्योति ककवानी को डीएसओ अजमेर, मुकेश कुमार कलाल को डीएस राज्यपाल, उम्मेद सिंह रतनू को एडीएम बीकानेर, देविका तोमर को जिला आबकारी अधिकारी, जयपुर, सुमित्रा पारीक को एडीएम दौसा, नीलम लखारा को जिला आबकारी अधिकारी उदयपुर, युगांतर शर्मा को उपायुक्त नगर निगम जयपुर हैरिटेज, रामकुमार वर्मा को उपायुक्त जेडीए, जयपुर, सुनील शर्मा प्रथम-उपायुक्त, जेडीए जयपुर, प्रियंका राठौड़ को विशेषाधिकारी हाउसिंग बोर्ड जयपुर के पद पर लगाया गया।

पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- 

165 Transfer List

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !