Thursday , 23 April 2026
Breaking News

238 करोड़ की लागत से प्रदेश के दो राजमार्गों का होगा अपग्रेडेशन

नसीराबाद घाटी मार्ग चार लेन का होगा, शाहपुरा से अलवर सड़क 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी की जाएगी
ब्लैक स्पॉट समाप्त होने से हादसो में कमी आयेगी, यातायात सुगम होगा- दिया कुमारी
प्रदेश के दो नेशनल हाईवे लगभग 238 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किए जाएंगे। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इसकी स्वीकृति जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 79 (नया 448) के लिये 3.95 किमी लम्बाई के फोर लेन पेव्ड शोल्डर कार्य के लिए 82.72 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। यह सड़क अजमेर-नसीराबाद घाटी से निकलती है जो वर्तमान में ब्लैक स्पॉट है। उक्त सड़क अजमेर से कोटा को स्टेट हाईवे 26 (नसीराबाद-केकडी-देवली) के माध्यम से जोडती है।
Two highways of the state will be upgraded at a cost of 238 crore rupees
फोर लेनीकरण के पश्चात यातयात का सुगम संचालन होगा एवं राजमार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट (नसीरादाबाद घाटी) का पुर्णतः निवारण हो जायेगा। उन्होंने बताया की नेशनल हाईवे 248A शाहपुरा अलवर सड़क पर किमी 36/300 से 48/700 एवं किमी 69/550 से 83/780 पर 2-लेन मय पेव्ड शोल्डर का ईपीसी मोड पर 25.66 किमी लम्बाई के अपग्रेडेशन कार्य के लिये 154.89 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। इससे सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़कर 10 मीटर से ज़्यादा हो जाएगी। इस सड़क से शाहपुरा से वाया थानागांजी, सरिस्का, अलवर होते हुए दिल्ली व हरियाणा जाने वाले यातायात को सुगमता मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !