Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

इस मंदिर में चढ़ावे में मिला 19 करोड़ कैश

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर को इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा मिला है। मंदिर के चढ़ावे का आंकड़ा इस बार करीब 19 करोड़ के पार पहुंच गया है। इनमें अभी भी सिक्कों की गिनती होना बाकी है। मंदिर ट्रस्ट में आने वाले चढ़ावे के पिछले दो महीना के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो अब तक मंदिर को 37.37 करोड़ रुपये की नगदी सहित आधा किलो सोना और 135 किलो चांदी मिल चुकी है।

 

 

19 crore cash found in offerings in this temple in rajasthan

 

 

 

चढ़ावे के लिए सुर्खियों में रहता है राजस्थान का यह मंदिर:

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित यह प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर राज्य नहीं बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर सांवलिया सेठ के दरबार में आते है। यहां अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद लोग भगवान को चढ़ावा भेंट करते हैं।

 

इनमें नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण शामिल होते हैं। इनमें कई श्रद्धालु ऐसे भी होते हैं, जो गोपनीय तरीके से दान करते हैं। मंदिर परिसर में चढ़ावे की गिनती हर माह की अमावस्या से पहले चौदस की तिथि पर शुरू होती है, जो करीब पांच चरणों में चलती है।

 

इस बार करीब 19 करोड़ रुपये तक पहुंचा आंकड़ा:

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, हरियाली अमावस्या से एक दिन पूर्व सांवलिया सेठ की भोग आरती के बाद भंडार कक्ष में चढ़ावे की गिनती शुरू हुई। पहले दिन 7 करोड़ 70 लाख 41 हजार की राशि प्राप्त हुई। दूसरे दिन यह आंकड़ा 4 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच गया। इसी प्रकार तीसरे चरण में दो करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपये की राशि निकली।

 

इस तरह से अब तक यह आंकडा करीब 19 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि भंडार कक्ष में सिक्कों की गिनती अभी होना बाकी हैं। इस दौरान 305 ग्राम सोना, 27 किलो 250 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है। इसके अलावा मंदिर के भेंट कक्ष में 250 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 61 किलो 627 चांदी प्राप्त हुई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !