Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजकार्य में लापरवाही बरतने पर 2 कनिष्ठ अभियन्ता एवं 1 फिटर निलंबित

जयपुर: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर पिलानी कस्बे में पेयजल व्यवस्था तथा शहरी जल योजना में अनियमितता तथा लापरवाही बरतने पर विभाग द्वारा आज शुक्रवार को दो कनिष्ठ अभियंता एवं एक फिटर को निलंबित किया है।

 

 

जलदाय मंत्री के निर्देश के उपरान्त विभागीय जांच में पाया गया कि शिव कॉलोनी में दो नलकूपों में पेयजल आवक कम हो जाने से सूखा घोषित करने के लिये कनिष्ठ अभियंता अधिकृत नहीं था फिर भी इसके द्वारा दोनों नलकूपों को सूखा घोषित करने एवं मोहल्ले की कमेटी द्वारा उनके स्तर पर मोटर पम्प बदलवाकर नलकूप से पेयजल प्राप्त करने की शिकायत को सही पाया गया, जिस पर विभाग द्वारा प्रदीप कुमार कनिष्ठ अभियन्ता को निलंबित किया है।

 

 

2 junior engineers and 1 fitter suspended for negligence in official work in pilani jhunjhunu

 

 

 

इसी तरह वार्ड नं. 30 व 31 लोहारू रोड, पिलानी में मोहल्ला कमेटी द्वारा दो नलकूप स्वयं के सिरे से निर्मित करवाकर विभाग को सुपुर्द किये जाने की शिकायत सहित आमजन एवं जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाने तथा संयमित भाषा में वार्ता नहीं करने की शिकायत को सही पाया गया, जिस पर कनिष्ठ अभियंता सोनू कुमार को निलंबित किया है। अन्य प्रकरण की विभागीय जांच में शिव कॉलोनी में पुराने वाल्व के अधिक गहराई पर होने एवं सीसी रोड के नीचे दबे होने के कारण वाल्व को हटाने के तथ्य को जांच रिपोर्ट में सही पाये जाने पर महताब सिंह फिटर को भी निलंबित किया है।

 

 

उल्लेखनीय है कि जलदाय मंत्री ने विगत 6 सितम्बर को विभागीय अधिकारियों की बैठक पिलानी कस्बे में ली गई। जहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन द्वारा उक्त कार्मिकों की लिखित में शिकायत की गई, जिस पर जलदाय मंत्री ने विभागीय जांच के उपरान्त निलम्बित करने के निर्देश प्रदान किये थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !