Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खेतों में लगाये जाएंगे 5 हजार सोलर पम्प संयत्र, मिलेगा 60 प्रतिशत अनुदान

जयपुर: किसानों के खेतों में 5 हजार सोलर पंप संयंत्र लगाए जाएंगे। सोलर पंप संयंत्र के लिए 60 प्रतिशत अनुदान भी मिलेगा। राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर व अनूपगढ़ जिलों में राज्य सरकार की जल संसाधन विभाग के माध्यम से इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना प्रथम चरण के कमाण्ड क्षेत्र में संचालित मरू क्षेत्र के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुनः संरचना परियोजना के अन्तर्गत किसानों हेतु 3, 5 और 7.5 एचपी के लगभग 5000 ऑफ ग्रिड सोलर पम्प संयत्र स्थापित किये जाएंगे।
5 thousand solar pump plants will be installed in farmers fields, 60 percent grant will be given
इस परियोजना पर 180 करोड़ रूपये की लागत आएगी। परियोजना में किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी देय होगी तथा शेष 40 प्रतिशत राशि संबंधित किसान द्वारा वहन की जाएगी। जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि किसान द्वारा वहन की जाने वाली लागत में से 30 प्रतिशत राशि तक का बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु कम्पनी Rotomag Motors and Controls Pvt. ltd. के साथ अनुबंध किया जा चुका है।
New Harish Telecom Sawai Madhopur
जल्द ही पात्र किसानों की कृषि भूमि पर पम्प स्थापित करने का कार्य आरंभ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अधीन आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में पम्पों की लागत उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना से कम आएगी। इस योजना के अधीन 12 प्रकार के पम्प किसानों द्वारा दिये गये विकल्प के अनुसार लगाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 3 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80740 रूपये है।
इसी प्रकार 3 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80603 रूपये, 3 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80740 रूपये, 3 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80603 रूपये, 5 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 112740 रूपये, 5 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 112548 रूपये, 5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 112740 रूपये, 5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 112548 रूपये है।
इसी प्रकार 7.5 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159340 रूपये, 7.5 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159069 रूपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159340 रूपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 159069 रूपये है। उन्होंने बताय कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये किसान जल संसाधन विभाग के समस्त खण्ड कार्यालयों अथवा कृषि विशेषज्ञ श्री भूपेश अग्निहोत्री (मोबाइल नम्बर 8769933262) पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी नहर क्षेत्र प्रथम चरण के किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठायें।

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !