उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सोमवार देर रात सोनौली से दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दो श*व बस से निकाले गए हैं और 15 लोग घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। छह यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। यह हा*दसा बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास पर हुआ है। यह रात में तकरीबन दो बजे हुआ। स्थानीय लोग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
