Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जापान में 7.6 तीव्रता जोरदार भूकंप, 30 लोग घायल, पीएम ने की यह अपील

जापान: जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में सोमवार रात आए 7.6 तीव्रता के जोरदार भूकंप में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। भूकंप की वजह से हजारों लोगों को अपने घरों से निकलना पड़ा। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 23:15 बजे आया। इसका केंद्र आओमोरी क्षेत्र के तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर जमीन के नीचे 50 किलोमीटर (31 मील) की गहराई पर था। भूकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनियां जारी की गई थीं, जिन्हें अब हटा लिया गया है।

7.6 magnitude earthquake hits Japan

हालांकि, तटों पर 70 सेमी (27 इंच) ऊंची लहरें देखी गईं है। कुछ रेल सेवाएं रोकी गई और हजारों घरों की बिजली चली गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में और तेज भूकंप आ सकता है। इसकी वजह से लोगों से कम से कम एक हफ्ते तक हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची ने कहा कि भूकंप को लेकर अपनी तैयारियों की फिर से जांच करें और अगर आपको झटके महसूस हों तो तुरंत निकलने के लिए तैयार रहें। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार लगभग 90 हजार लोगों को अपने घरों से निकलने के आदेश जारी किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !