Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरकार ने इंडिगो की उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती की

नई दिल्ली: घरेलू उड्डयन क्षेत्र में मोनोपोली के आरोपों के बीच सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ानों में 10 प्रतिशत कटौती करने का आदेश जारी किया है। मंगलवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर लिखा है कि मंत्रालय को लगता है कि इंडिगो के रूट्स में कटौती जरूरी है। इससे संचालन स्थिर होगा और कैंसिलेशन कम होंगे। कंपनी को 10 प्रतिशत कटौती का आदेश दिया गया है।

Government cuts IndiGo flights by 10 percent

 

 

उन्होंने कहा कि इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को एयरलाइन की स्थिरीकरण प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मंत्रालय में तलब किया गया था। नायडू ने लिखा कि इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को फिर मंत्रालय में तलब किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि 6 दिसंबर तक प्रभावित सभी उड़ानों के रिफंड 100 प्रतिशत पूरे कर दिए गए हैं। शेष रिफंड और बैगेज हैंडओवर को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

 

 

डीजीसीए ने 5% कटौती के दिए थे आदेश:इससे पहले 8 दिसंबर को उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कंपनी से पांच प्रतिशत उड़ानें कम करने को कहा था। डीजीसीए ने कंपनी को भेजे नोटिस में कहा था कि नवंबर में इंडिगो ने मंजूर 64,346 उड़ानों में से सिर्फ 59,438 उड़ानें ही संचालित कीं और 951 उड़ानें रद्द हुई। इसके अलावा कंपनी को 403 विमानों की मंजूरी मिली है लेकिन उसने केवल 344 विमान ही संचालित किए है।डीजीसीए ने बुधवार शाम पांच बजे तक नए संशोधित शिड्यूल जारी करने का आदेश दिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !