कर्नाटक: कर्नाटक कैबिनेट ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अन्य क्रिकेट मैचों के आयोजन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। साथ ही कुछ शर्तें लगाई हैं जो जस्टिस कुन्हा जांच आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। आयोग ने चार जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की आईपीएल ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौ*त की जांच की थी और इसके बाद अपनी सिफारिशें पेश की थीं।
कैबिनेट का यह फैसला, बुधवार को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाक़ात के बाद आया है। इस समय राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र बेलगावी में चल रहा है और वहीं ये मुलाकात हुई थी। बैठक के बाद शिवकुमार ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के लिए अनुकूल फैसले के संकेत दिए थे।
कैबिनेट की बैठक के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करते हुए बीबीसी हिंदी को बताया कि भीड़ नियंत्रण उपायों पर जस्टिस कुन्हा आयोग की सिफारिशों को शर्तों में शामिल किया जाएगा। इन शर्तों को गृह विभाग अंतिम रूप देगा। भग*दड़ के बाद स्टेडियम में मैच आयोजित करने पर लगी पाबंदी की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी और इंडिया–साउथ अफ्रीका ‘ए’ सीरीज को शहर के बाहरी इलाके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थानांतरित कर दिया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईसीसी महिला विश्वकप 2025 के पांच मैचों की मेजबानी भी करनी थी और इनमें फाइनल भी शामिल था। भग*दड़ की घटना के बाद कुछ पदाधिकारियों को अपने पद से इस्तीफा भी देना पड़ा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
