Saturday , 6 June 2026
Breaking News

दिल्ली की हवा बेहद खराब, कई जगहों पर एक्यूआई 500 तक पहुंचा

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार की सुबह राजधानी एक घने धुंध की चादर में लिपटी नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार कई जगहों पर हवा की गुणवत्ता का स्तर यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 500 दर्ज किया गया। 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। दिल्ली के रोहिणी में सोमवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 500 दर्ज किया गया।

Delhi's air quality is very poor, with AQI reaching 500 at many places.

वहीं वजीरपुर इलाके में 499 एक्यूआई रहा। अगर आनंद विहार की बात करें तो वहां का एक्यूआई 493 दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सीवियर (गंभीर) होने के बाद यहाँ ग्रैप-4 (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया है।

ग्रैप का स्टेज-4 क्या होता है?

  • दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर पाबंदी (जरूरी सामान लाने वाले ट्रकों को छोड़कर), लेकिन एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल गाड़ियों के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होती है।
  • जरूरी सामान लाने वाली गाड़ियों को छोड़कर डीजल पर चलने वाली बीएस-4 मीडियम गुड्स व्हीकल और हैवी गुड्स व्हीकल को निश्चित समय के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति।
  • बीएस-3 और इससे नीचे के स्टैंडर्ड की दिल्ली से बाहर की गाड़ियों के लिए दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी।
  • ग्रैप स्टेज-3 में बताए गए सभी तरह के निर्माण कार्यों, मरम्मत कार्यों पर रोक।
  • राज्य सरकार कक्षा छह से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फ़ैसला ले सकती है।
  • इसके साथ ही ग्रैप-3 में बताए गए प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस कराने को लेकर फ़ैसला ले सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !