नई दिल्ली: ईडी ने स*ट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा और एक्टर उर्वशी रौतेला, सोनू सूद और मिमी चक्रवर्ती की 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रॉविजनल तौर पर जब्त कर ली है। इन लोगों के अलावा अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा की संपत्ति के खिलाफ भी यही कार्रवाई हुई है। गैरकानूनी बेटिंग प्लेटफॉर्म 1XBet के मामले में मनी लॉ*न्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
अब तक इस मामले में कुल 19.07 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी के अनुसार इससे पहले क्रिकेटर शिखर धवन और सुरेश रैना की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ईडी ने चेतावनी दी है कि स*ट्टेबाजी और जु*ए से जुड़े प्लेटफॉर्म देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। इनका इस्तेमाल मनी लॉ*न्ड्रिंग और दूसरी गैर कानूनी गतिविधियों के लिए होता है। इसलिए इनसे बच कर रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
