कोटा: कोटा में शहर एसपी की स्पेशल टीम ने देर रात डिकॉय ऑपरेशन कर आरकेपुरम थाना क्षेत्र में आवली रोजड़ी स्थित एक फार्म हाउस पर 12 लोगों को 3.30 लाख रुपए के साथ जु*आ खेलते हुए दबोचा है। इनके पास से पुलिस को 16 मोबाइल फोन मिले हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरकेपुरम थाना SHO संदीप विश्नोई और डीएसटी इंचार्ज पुष्पेंद्र बंशीवाल तथा पूरी 6 सदस्य टीम को लाइन हाजिर किया है। पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी नियति शर्मा को दी है।
तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करती है। सभी एसएचओ को निर्देश भी दिए थे। लगातार हमारी टीम स्पेशल टीम डिकॉय ऑपरेशन कर रही थी। शुक्रवार को स्पेशल टीम ने आरकेपुरम इलाके में कार्रवाई की। यहां एक फार्म हाउस में जु*आ स*ट्टा पकड़ा। शुरुआती तौर पर सामने आया कि बार-बार कहने के बावजूद लापरवाही बरती गई है। इस पर आरकेपुरम थाना एसएचओ संदीप बिश्नोई को तुरंत लाइन हाजिर किया है।
बीट कॉन्स्टेबल शुक्रवार को छुट्टी पर था। इसमें किस-किस की भूमिका थी, या नहीं। यह कैसे हुआ की बार-बार कहने के बावजूद इतने बड़े स्केल पर यह स*ट्टा जु*आ चलता हुआ मिला। डीएसटी की भूमिका सं*दिग्ध मानते हुए पूरी टीम को भंग किया है। उन सभी को लाइन हाजिर किया है। डीएसटी इंचार्ज पुष्पेंद्र बंसीवाल सहित 6 लोग जो डीएसटी का हिस्सा थे। सभी को लाइन हाजिर करने के लिए कहा है। पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी नियति शर्मा कर रही है। 3 दिन में रिपोर्ट सब्मिट करेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
