अर्थ डे नेटवर्क कार्यक्रम के तहत रणथंभौर परिक्षेत्र के छोटे से गाँव खवा के निवासी मेघराज ने वृक्षारोपण कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

मेघराज ने शादी के दौरान वृक्षारोपण करके जल जंगल एवं वन और वन्य जीवों को बचाने का संदेश दिया। नवदम्पत्ति ने गांव के हनुमानजी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। मेघराज सैनी वर्तमान में भारतीय वायु सेना में भारत के नार्थ ईस्ट डिवीजन में कार्यरत है। मेघराज सैनी को 2013 में सेंचुरी एशिया ने मुंबई के टाटा थिएटर में यंग नेचुरलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया