Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रणथम्भौर क्लीन इनिशिएटिव अभियान का शुभारंभ

सवाई माधोपुर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल रणथंभौर की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर विकास न्यास सचिव एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस गौरव बुड़ानिया की पहल पर रणथंभौर क्लीन इंटेंसिव अभियान का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय से कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

 

Ranthambore Clean Initiative campaign launched in sawai madhopur

 

पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रणथंभौर रोड पर सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह अभियान प्रारंभ किया गया है। गौरव बुड़ानिया ने कहा कि स्वच्छता सीधे पर्यटन की छवि और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में सहयोग की अपील की थी, जिसके क्रम में टाइगर वॉच संस्था ने आगे बढ़कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

टाइगर वॉच संस्था द्वारा सीएसआर के तहत एक कचरा संग्रहण वाहन, वाहन चालक एवं दो महिला सफाईकर्मियों को प्रतिदिन नि:शुल्क रूप से अभियान में लगाया गया है। संस्था के ‘क्लीन रणथंभौर इनिशिएटिव’ के अंतर्गत रणथंभौर नेशनल पार्क की मुख्य सड़क के दोनों ओर नियमित रूप से कचरा संग्रहण एवं उठाव किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !