Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में इस जगह बीजेपी और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जाने फिर क्या हुआ

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर परिषद में राजनीति से जुड़ा एक बेहद रोमांचक मामला सामने आया है। यहाँ पर बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस और एनसीपी (अजित पवार गुट) के समर्थन से मेयर बने हैं। ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद की 59 सीटों पर सभी दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इसमें सबसे अधिक 23 सीटें एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने जीती थीं। इसके बाद बीजेपी ने 16 सीटें, कांग्रेस ने 12 सीटें और अजीत पवार की एनसीपी ने 4 सीटें जीतीं।

BJP and Congress joined hands at this place in Maharashtra

सीटों की संख्या को देखते हुए यह साफ लग रहा था कि एकनाथ शिंदे की पार्टी का उम्मीदवार मेयर बनेगी। या फिर राज्य में बने महागठबंधन को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि बीजेपी और शिंदे की शिवसेना मिलकर अंबरनाथ नगर परिषद में सरकार बनाएंगे। हालांकि जो शक्ति समीकरण वास्तव में सामने आए, उसने कई लोगों को चौंकाया क्योंकि बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन के बजाय, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा गठबंधन हुआ है। अंबरनाथ नगर परिषद में मेयर पद की कड़ी दौड़ में बीजेपी की तेजश्री करंजुले ने जीत हासिल की। तेजश्री करंजुले ने एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना की मनीषा वालेकर को हराया।

कांग्रेस ने लिया एक्शन, सीएम फडणवीस भी बोले:

इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी में शामिल होने वाले सभी कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के गणेश पाटिल ने अंबरनाथ कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष प्रदीप पाटिल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि हमने अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव कांग्रेस पार्टी के चिह्न पर लड़ा और हमारी पार्टी के 12 सदस्य निर्वाचित हुए। हालांकि, मीडिया के माध्यम से यह सामने आया कि हमने क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित किए बिना अंबरनाथ नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के साथ गठबंधन किया था।

यह मामला बेहद गलत है और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए प्रांतीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेश पर आपको कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया जा रहा है। साथ ही, आपकी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी समिति को भंग किया जा रहा है। इसी प्रकार आपके साथ पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले सभी पार्षदों को भी पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

वहीं एबीपी माझा न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं चलेगा, इस गठबंधन को तोड़ना ही होगा। अगर किसी ने स्थानीय स्तर पर ऐसा किया है, तो यह गलत है, यह अनुशासन का उल्लंघन है, इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने आदेश दिए हैं। हम इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !