Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में बीजेपी में शामिल हुए पार्षदों के खिलाफ अदालत जाएगी कांग्रेस

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की अंबरनाथ नगरपालिका परिषद के मेयर के चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाले 12 पार्षदों ने कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को कांग्रेस ने कहा है कि वो इन पार्षदों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने एक्स पर लिखा कि अंबरनाथ में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुने गए नगरसेवक भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह घटना पूरी तरह अ*वैध है।

Congress to move court against Maharashtra councillors who joined BJP

स्वतंत्र गुट बनाना या बाद में किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि असंवैधानिक भी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी इन पार्षदों की सदस्यता रद्द कराने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जल्द ही सभी को कानूनी नोटिस भेजे जाएंगे। बीबीसी मराठी के अनुसार इस चुनाव में राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिव सेना को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अपने गढ़ में अधिकांश सीटें जीतने के बाद भी उसका मेयर नहीं बन पाया।

यह भी पढ़ें : “महाराष्ट्र में इस जगह बीजेपी और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जाने फिर क्या हुआ”

#News #Maharashtra “महाराष्ट्र में इस जगह बीजेपी और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जाने फिर क्या हुआ”

महाराष्ट्र में इस जगह बीजेपी और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, जाने फिर क्या हुआ

दरअसल, अबंरनाथ नगरपालिका में मेयर के पद के लिए बीजेपी, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया और नाम रखा अंबरनाथ विकास अघाड़ी। हालांकि ये स्थानीय समीकरणों की वजह से हुआ लेकिन इससे राजनीतिक हं*गामा खड़ा हो गया। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संबंधित पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !