सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के बालाजी महिला महाविद्यालय मैनपुरा सवाई माधोपुर की चार छात्राओं ने कोटा विश्वविद्यालय कोटा की वरीयता सूची में स्थान बनाया है। बालाजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित एम ए फाइनल भूगोल की परीक्षा 2023 में महाविद्यालय की नियमित छात्रा रामकला बाई मीणा पुत्री घनश्याम मीणा ने वरीयता सूची में दसवाँ स्थान हासिल किया है।
इसी प्रकार एमए फाइनल भूगोल की परीक्षा 2022 में महाविद्यालय की नियमित छात्र अर्चना गोयल पुत्री नेमीचंद गोयल ने वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आरती बाई मीणा पुत्री रामनिवास मीणा ने पांचवा तथा चेतन मीना पुत्री मीठालाल मीणा ने सातवां स्थान हासिल किया है। प्राचार्य ने बताया कि जब कोटा विश्वविद्यालय कोटा दीक्षांत समारोह आयोजित करता है तब यह वरीयता सूची जारी की जाती है। उन्हीं वरीयता सूचियों के अनुसार छात्राओं ने वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
