Saturday , 6 June 2026
Breaking News

एसीबी पीएचईडी अधीक्षण अभियन्ता को रि*श्वत में आईफोन लेते हुए दबोचा

झालावाड़: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की झालावाड़ चौकी द्वारा कार्यवाही करते हुए विष्णु चन्द गोयल अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत झालावाड को परिवादी से रि*श्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी कीमत 84 हजार रूपये का प्राप्त करते हुए रंगे हाथों गिर*फ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी की झालावाड़ चौकी को परिवादी द्वारा 5 जनवरी को शिकायत दी थी कि परिवादी द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ में हैंडपम्प रिपेयर और पाइप लाइन लिकेज रिपेयरिंग और लेण्ड सम्पर्क का कार्य किया जा रहा है।

 

ACB Jhalawar PHED superintendent engineer iPhone

 

 

जिसमें पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाने की एवज में मुझसे पच्चीस हजार रूपये ले चुके है। परिवादी के पार्टनर व उसे नाजायज परेशान कर हमारे काम में आपत्तियां निकालते है तथा काम से हटाने की धम*की देते है। अगस्त माह से मुझसे एक आईफोन मोबाल की मांग कर रहे है। मैने जो विभाग में लेबर लगाई थी, उसके बिल के सम्बंध में आरोप लगाया कि फ*र्जी बिल है, डीबार करने की धम*की देते है कि काफी समय से काम रहा है, परन्तु होली दिवाली पर कुछ नहीं दिया इत्यादि।

 

 

 

जिसके लिए परिवादी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता (एसई) विष्णु चन्द गोयल से मिला तो उन्होने परिवादी का बकाया बिल पास करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल की रि*श्वत के रूप में मांग की गई। जो लगभग एक लाख तीस हजार रूपये करीब का आता है। इस पर सत्यापन के बाद 9 जनवरी को परिवादी रि*श्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी के उसके कहेनुसार उसी के नाम का बिल बनवाकर आरोपी को देने हेतु कार्यालय में पेश किया गया।

 

 

जिस पर एसीबी कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में एसीबी झालावाड़ चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में साजिद खान पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते आरोपी विष्णु चन्द गोयल को परिवादी से रि*श्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का लेते हुये रंगे हाथों गिर*फ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !