चिली: चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने देश के दो इलाकों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है। इन जगहों में जंगल की भीषण आग में कम से कम 18 लोगों की मौ*त हो गई है। राजधानी सैंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित न्यूब्ले और बायोबियो इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
बोरिक ने कहा है कि मृ*तकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। चिली में सबसे खतरनाक आग तटीय शहर कॉन्सेप्सियोन से सटे सूखे जंगलों में फैली है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार करीब 250 घर तबाह हो चुके हैं। स्थानीय मीडिया में सड़कों पर जली हुई कारों की तस्वीरें दिखाई गई हैं। चिली की फ़ॉरेस्ट्री एजेंसी कोनाफ़ के अनुसार सबसे गंभीर स्थिति न्यूब्ले और बायोबियो में है। अब तक इन दोनों क्षेत्रों में 8,500 हेक्टेयर, यानी करीब 21 हजार एकड़ इलाका आग की चपे*ट में आ चुका है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
