Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोरोना वायरस का रणथंभौर नेशनल पार्क पर असर, सैलानियों ने कैंसिल की बुकिंग

दुनिया भर के वन्य जीव प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क पर भी कोरोना वायरस का असर दिखाई देने लगा है। इस समय राजस्थान सहित इस नेशनल पार्क में भी पर्यटक सीजन चल रहा है लेकिन चीन से उपजे इस वायरस ने नेशनल पार्क से सैलानियों को दूर कर दिया है। चीन समेत ज्यादातर देशों के पर्यटकों ने अपनी पहले से की गई होटल और नेशनल पार्क सफारी की बुकिंग को कैंसिल करवाते हुए रिफंड की मांग भी कर दी है। पैसा वापसी की इस मांग से वन विभाग भी परेशान है क्योंकि अगर छह महीने पहले तक बुकिंग कैंसिल की जाती है तो ही पैसा वापसी का प्रावधान है। अब ऐन मौके पर पैसा वापस करना वन विभाग के नियम में नहीं आता है।

Corona virus affects Ranthambore National Park tourists booking cancel

रणथंभौर वन क्षेत्र के एसीएफ सुमित बंसल ने बताया की जिन सैलानियों ने पैसा वापस मांगा है, उसे लेकर नियमों के अनुसार उच्च अधिकारियों से बातचीत कर फैसला किया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक इस बार चीन के करीब सौ पर्यटकों ने अपनी बुकिंग कैंसिल करने की सूचना दी है। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो साल 2019 में करीब दस हजार पर्यटकों ने टाइगर पार्क का भ्रमण किया था। ये आंकड़ा सिर्फ फरवरी महीने का है। इस साल अब तक सिर्फ चार हजार सैलानी ही टाइगर पार्क देखने पहुंचे हैं।

वन विभाग की मानें तो विदेशी सैलानियों की संख्या में इस बार बीस प्रतिशत की कमी आई है। कोरोना वायरस का असर इतना अधिक है कि इस समय जब पीक सीजन के कारण टाइगर पार्क के नजदीक के सभी होटल पूरे बुक रहते हैं लेकिन इस समय ज्यादातर होटलों में कमरे खाली हैं। पर्यटन कारोबार ही इस इलाके की अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है लेकिन इस बार का सीजन इलाके के होटल कारोबारी, पार्क सफारी के वाहन मालिकों और छोटे दुकानदारों के लिए कोरोना वायरस की वजह से ठंडा चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !