Sunday , 7 June 2026
Breaking News

काॅलेज कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम हुआ आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज काॅलेज कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम आयोजित हुआ। इसमें आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के इस महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ. मुकेश शर्मा, अतिथि डाॅ. रमेश वर्मा तथा डाॅ. मगन विक्रम का काॅलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में डाॅ. रमेश वर्मा ने संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र, शिक्षक और अभिभावकों के मध्य सम्बद्धता होती है। विगत में शिक्षण संस्थाओं में एक संस्कृति थी जिसमें विद्यार्थी अपना टेलेंट प्रस्तुत करते थे। आज शैक्षिक विकास के साथ संस्था और अभिभावकों में संवाद बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में ही अपितु परिवारों में भी अभिभावकों और बच्चों में संवाद विगत की भांति नहीं हो रहा है। शिक्षण संस्थाओं और परिवारों में नेट, मोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी आदि के कारण परस्पर संवाद घट गया है।

College Community Connect Program organized Sawai madhopur pg college
डाॅ. मगन विक्रम ने कहा कि आज का अभिभावक विद्यार्थियों के लिए वाहक बन गया है। आज विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक का संवाद बदल गया है। विद्यार्थी श्रद्धा और ज्ञान से व्यक्तित्व का विकास कर सकता है।
महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी डाॅ. मुकेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक के मध्य बढ़ता अन्तराल आज बड़ी समस्या है। शिक्षक यदि ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करे तो संस्थाए विकास की ओर अग्रसर होती है। आज कर्तव्य निर्वहन करने वाले और कर्तव्य निर्वहन नहीं करने वाले सभी जगह है। कर्तव्य निर्वहन करने वाले शिक्षकों से प्रेरणा लेनी चाहिए। आज शिक्षक ही उदासीन नहीं अभिभावक भी उदासीन हो गये है। आज व्यक्ति परछाइयों तक ही सिमट गया है। प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने उच्च शिक्षा में प्रारंभ किये गये शैक्षिक नवाचारों की विस्तार से व्याख्या की। महाविद्यालय में शैक्षिक नवाचारों से विद्यार्थियों में गुणात्मकता वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती भी दी। अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों और उपभोक्ता क्लब की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !