Monday , 15 June 2026
Breaking News

जयपुर में खौफनाक वारदात, पहले पत्नी पर तल*वार से वा*र, फिर बेटी का गला दबाया

जयपुर: जयपुर के मौजमाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ साल की बेटी की ह*त्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना मोखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरजीत ने देर रात अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तल*वार से ह*मला कर दिया। वारदात के दौरान शोर सुनकर पास में सो रही उनकी आठ साल की बेटी वंशिका जाग गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबाकर ह*त्या कर दी।

 

 

Husband Wife Daughter Dudu Jaipur Rajasthan News 12 March 26

 

सुबह ग्रामीणों को बताया- मैंने दोनों को मा*र डाला: ह*त्या करने के बाद आरोपी पूरी रात ला*शों के पास बैठा रहा। सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को उसने खुद बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मा*र डाला है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर: वारदात के बाद आरोपी खुद मोखमपुरा थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक तंगी से परेशान था आरोपी: आरोपी के भाई मंजीत सिंह के अनुसार सुरजीत मोखमपुरा रोड स्थित एक पत्तल-दोने की फैक्ट्री में काम करता था। करीब एक साल पहले उसका टीबी का इलाज भी चला था और घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह काफी तनाव में रहता था। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे।

घर में तीन ही लोग थे मौजूद: दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा के मुताबिक घटना की रात सुरजीत का 16 वर्षीय बेटा परमजीत अपने चाचा के साथ डीडवाना में एक शादी में गया हुआ था। घर में सुरजीत, उसकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थे।

पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई: पुलिस ने दोनों श*वों को कब्जे में लेकर दूदू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Delhi Mumbai Express Way road Accident drain falls car kota 15 June 26 Vikalp Times

एक्सप्रेसवे से 15 फीट नीचे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 2 की मौ*त

कोटा: Kota जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार …

Tragic end to a love story Lovers Train marriage Sureli Railway Station Sawai Madhopur 15 June 26 Vikalp Times

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: शादी के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सवाई माधोपुर/टोंक: टोंक (Tonk) जिले की सीमा में स्थित सुरेली रेलवे स्टेशन (Railway Station) के …

Sheetal Meena Manoj Meena Sub-Treasury Office Sikrai Case Dausa Police 14 June 26 Vikalp Times

शीतल मीणा मौ*त मामला: आरोप! छुट्टी के दिन भी ऑफिस बुलाता था मनोज मीना

आरोप लगने के बाद मनोज मीणा ने की आत्मह*त्या दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौरान जिले …

नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने से नहीं, संघर्ष से बदलेंगे पत्रकारों के हालात : उपेन्द्र सिंह राठौड़

आजकल कुछ पत्रकार बंधु यह भ्रम पाल बैठे हैं कि सोशल मीडिया (Social Media) पर …

BJP wins all 11 Rajya Sabha seats in gujarat Congress representation ends Rahul Gandhi Vikalp Times

राज्यसभा की सभी 11 सीटें BJP के नाम, कांग्रेस का प्रतिनिधित्व खत्म

अहमदाबाद / Rajya Sabha Election 2026 : गुजरात (Gujarat) में भाजपा (BJP) ने राज्यसभा (Rajya …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !