Friday , 1 May 2026
Breaking News

डीपी लेने जा रहे ग्रामीणों का टेंपो खाई में गिरा, चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) जिले में बिजली की खराब डीपी ले जा रहे ग्रामीणों का टेंपो खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौ*त हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल हॉस्पिटल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों श*वों को गोगुंदा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं।

 

The tempo of villagers going to collect DP fell into a ditch in udaipur

 

 

शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मोहब्बत सिंह (65) की भी मौ*त हो गई है। मृ*तक मोहब्बत सिंह का इलाज एमबी हॉस्पिटल चल रहा था। देर रात करीब 12 बजे उन्होंने दम तो*ड़ दिया। इस हादसे में भोपाल सिंह (55) पुत्र पन सिंह और राम सिंह (45) पुत्र भेरू सिंह की मौके पर ही मौ*त हो गई थी। मृ*तक मोहब्बत और रामसिंह सगे चाचा-भतीजे थे। पुलिस ने मृ*तक के श*व को एमबी हॉस्पिटल मॉर्च्यूरी में रखवाया। जबकि बाकी 2 श*व गोगुंदा हॉस्पिटल मॉर्च्यूरी में रखे हैं।

 

यह हादसा गोगुंदा-सायरा मार्ग पर श्रीमालियों की मादड़ी के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक गांव में चार दिन से बिजली नहीं थी। इस पर फॉल्ट रिमूवल टीम के ठेका कर्मचारी ने डीपी खुलवाकर ग्रामीणों से उसे बदलवाने के लिए गोगुंदा ले जाने को कहा था। दरअसल, गुड़ा गांव के एक मोहल्ले में बिजली नहीं आ रही थी।

 

 

इस पर फॉल्ट रिमूवल टीम (एफआरटी) के कर्मचारी महावीर सिंह ने डीपी को खुलवा दिया। इस पर फॉल्ट रिमूवल टीम के ठेका कर्मचारी ने डीपी खुलवाकर ग्रामीणों से उसे बदलवाने के लिए गोगुंदा ले जाने को कहा था। डीपी लेकर जा रहा लोडिंग टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में भोपाल सिंह (55), राम सिंह (45) और मोहब्बत सिंह (65) की मौ*त हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

गोगुंदा बिजली निगम के सहायक अभियंता रोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इस संबंध में निजी कंपनी के ठेकाकर्मी महावीर सिंह को हटा दिया है। उन्होंने बताया की पूरे मामले की जांच करेंगे, तब ही स्थिति साफ होगी। वहीं इस पॉइंट पर भी जांच की जाएगी कि डीपी को ठेकाकर्मी ने भेजा था या ग्रामीण लेकर आ रहे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kota City Police News Rajasthan 28 April 26

कोटा में हनी*ट्रैप गैंग का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, कई युवकों से लाखों की ठ*गी

कोटा: कोटा (Kota) के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी*ट्रैप के जरिए युवकों …

Gold Chain woman bike rider police kota city news 28 April 26

बद*माशों ने राह चलती महिला के गले से लू*टी सोने की चैन

कोटा: कोटा (Kota) के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में देर रात चेन स्नैचिंग की वारदात सामने …

Love affair banswara police viral news rajasthan 28 April 26

प्रेम प्रसंग बना वजह!, ह*त्या के बाद हिं*सा, 30 घरों में आगजनी, 5 थानों की पुलिस तैनात

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में एक युवक …

TMC MP Mithali's car incident news kolkata west bengal elections 27 April 26

TMC सांसद मिताली की कार पर ह*मला, ईंट-पत्थर से तोड़फोड़

कोलकाता: हुगली (Hugli) में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद मिताली बाग (Mitali Bag) …

Merger of 7 MPs including Raghav Chadha into BJP approved

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !