उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें संभल जिले की एक मस्जिद में रमजान के दौरान नमाज अदा करने वाले लोगों की संख्या सीमित करने की बात कही गई थी। लाइव लॉ के अनुसार, अदालत ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है।
आदेश में जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को क़ानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है और इसी वजह से वे नमाजियों की संख्या सीमित करना चाहते हैं, तो उन्हें या तो इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला मांग लेना चाहिए। अदालत ने कहा कि राज्य के वकील ने दलील दी थी कि संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ऐसा आदेश जारी किया गया था, लेकिन अदालत ने इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया।
अदालत ने यह भी कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन यानी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लगता है कि वे कानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला मांग लेना चाहिए। लाइव लॉ के अनुसार यह टिप्पणी उस याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी, जिसे मुनजिर खान ने दायर किया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें रमजान के महीने में गाटा संख्या 291 पर नमाज अदा कराने से रोका जा रहा है, जहां उनके अनुसार एक मस्जिद मौजूद है। याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रशासन ने उस स्थान पर सिर्फ 20 लोगों को नमाज अदा करने की अनुमति दी थी, जबकि रमजान के दौरान वहां इससे कहीं अधिक नमाजियों के जुटने की उम्मीद थी।
Tags Allahabad High Court Collector Duty Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Namaz Ramadan Ramadan 2026 Ramadan Mubarak Resign Sambhal Sambhal News Sawai Madhopur App SP Top News UP News Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Vikalp Times Viral News
Check Also
AI फोटो बनाकर महिला से 5.75 लाख की ठ_गी, दूसरी ओर पेंशन स्कीम के नाम पर 15 लाख की ठ_गी
जोधपुर: Jodhpur शहर में साइबर ठ_गी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले …
कर्ज से परेशान युवक बना ज्वेलर लू_ट का मास्टरमाइंड, जयपुर से गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने …
अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग
नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने मौ_त के मुंह से निकाला
दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली-न्यू …
भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
