Tuesday , 27 October 2026
Breaking News

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शुरुआत में इन नोटों का फील्ड ट्रायल किया जाएगा, ताकि अलग-अलग मौसम और परिस्थितियों में उनकी मजबूती, टिकाऊपन और सुरक्षा का परीक्षण किया जा सके।

 

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

 

कागज के नोट बंद नहीं होंगे:

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कागज के नोटों को पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है। प्लास्टिक नोट शुरुआती दौर में मौजूदा नोटों के साथ ही चलन में रहेंगे। ट्रायल सफल होने के बाद आगे के विस्तार पर फैसला लिया जाएगा।

कितने नोट जारी होंगे?

केंद्र सरकार ने RBI को ₹10 और(10 Rupees Note) ₹20 (20 Rupees Note) के एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने की अनुमति दी है। इन नोटों के प्रदर्शन और उपयोगिता का आकलन करने के बाद नियमित जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।

प्लास्टिक नोटों की क्या होंगी खासियत?

पॉलिमर नोट सामान्य कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माने जाते हैं। इनके प्रमुख फायदे हैं:

  • लंबे समय तक खराब नहीं होते।
  • पानी और नमी का असर कम पड़ता है।
  • गंदगी और फटने की संभावना कम रहती है।
  • नकली नोट बनाना अधिक कठिन होता है।
  • बार-बार नए नोट छापने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे लागत घट सकती है। 

 

दुनिया के कई देशों में पहले से चल रहे हैं प्लास्टिक नोट:

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश था जिसने बड़े पैमाने पर पॉलिमर बैंक नोटों को अपनाया। इसके बाद कनाडा (Canada), ब्रिटेन (Britain), सिंगापुर (Singapore), मलेशिया (Malaysia) सहित 60 से अधिक देशों ने भी प्लास्टिक नोटों को अपने मुद्रा सिस्टम का हिस्सा बनाया है।

पहले भी हुआ था प्रयास

भारत में पॉलिमर नोटों को लेकर पहले भी प्रयास किए गए थे। वर्ष 2013 में सीमित स्तर पर परीक्षण किया गया था, लेकिन बाद में यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब एक बार फिर सरकार और RBI ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !