Saturday , 20 June 2026
Breaking News

अब अस्पताल में प्री-वेडिंग शूट, प्रशासन ने रुकवाई शूटिंग

कोटा: कोटा शहर में प्री-वेडिंग शूट को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एमबीएस अस्पताल परिसर में प्री-वेडिंग शूट करने पहुंचे एक जोड़े को अस्पताल प्रशासन ने रोक दिया। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश का एक पुलिस अधिकारी अपनी डॉक्टर मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए कोटा के एमबीएस चिकित्सालय पहुंचा था।

Now pre-wedding shoot in hospital, administration stops shooting in kota Rajasthan

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते दोनों ने अस्पताल परिसर में शूट शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में अस्पताल स्टाफ को इसकी जानकारी मिल गई। एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि अस्पताल में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की शूटिंग की इजाजत नहीं है, क्योंकि यह स्थान मरीजों के उपचार के लिए है।

सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शूटिंग रुकवा दी गई। पूछताछ में युवक ने खुद को मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारी बताया, जबकि उसकी मंगेतर डॉक्टर है। दोनों की जल्द शादी होने वाली है और इसी के चलते वे प्री-वेडिंग शूट के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

The son kept saying it was an emergency, but the police officer did not listen Father son tonk news 17 June 26 Vikalp Times

बेटा कहता रहा इमरजेंसी है, पुलिसकर्मी नहीं माना, पिता ने तोड़ा दम

टोंक: Tonk में एक व्यक्ति की हार्ट अटै*क (Heart Attack) से मौ*त के मामले ने …

Brave sister saves brothers life panther Sawai Madhopur 17 June 26 Vikalp Times

बहादुर बहन ने बचाई भाई की जान, रात के अंधेरे में पैंथर से भिड़ी, 15 मिनट तक लड़ी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) क्षेत्र के टोडरा गांव में सोमवार देर …

Bike Kotwali Police Sawai Madhopur News 16 June 26 Vikap Times

होटल में वेटर का काम कर रहा था बाइक चोर, पुलिस ने धर दबोचा 

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने मोटरसाइकिल (Bike) चोरी के …

Mantown Police Sawai Madhopur News Bank Account 16 June 26 Vikalp Times

कमीशन के लालच में साइबर ठ*गों को दिया बैंक खाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा …

Female student ran wealthy on Instagram lover painter in reality Madhya Pradesh Vikalp Times

Instagram पर रईस समझकर भागी छात्रा, हकीकत में पुताई वाला निकला प्रेमी

मध्य प्रदेश: Madhya Pradesh के शहडोल (Shahdol) जिले से सोशल मीडिया (Social Media) पर फ*र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !