उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मंदिर में मिलने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने शादी करवा दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक मंदिर में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था।
इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। शक होने पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उनके परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर परिसर में ही हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
