Monday , 4 May 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर को मिली नई लेडी एसपी, ज्येष्ठा मैत्रयी संभालेंगी कमान

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर शाम आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सवाई माधोपुर के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का तबादला कर उन्हें जयपुर स्थित पांचवीं बटालियन आरएसी का कमांडेंट बनाया गया है।

Sawai Madhopur gets new Lady SP, jyeshtha maitrei will take charge

उनकी जगह 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रयी को सवाई माधोपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। हाल ही में 19 मार्च को उन्हें बांसवाड़ा जिले का एसपी बनाया गया था, जहां से अब उनका तबादला कर सवाई माधोपुर भेजा गया है। ज्येष्ठा मैत्रयी मध्य प्रदेश के गुना जिले की निवासी हैं।

उन्होंने पहली ही कोशिश में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस सेवा में जगह बनाई। उनके पिता गिरीश चंद्र आर्य एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां मंजू सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर जिले की पुलिस कमान एक बार फिर महिला अधिकारी के हाथों में सौंपी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

The most painful picture after the Jabalpur accident, A mother was found holding her 4-year-old son.

जबलपुर हादसे के बाद सबसे दर्दनाक तस्वीर-4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली मां

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में बरगी डैम पर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार …

Pawan Khera gets major relief from Supreme Court

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी …

Police Barmer News Rajasthan 30 April 26

पूछताछ के दौरान आरोपी का खौफनाक कदम, पुलिसकर्मी रह गए दंग

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) में पॉक्सो केस के आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान आ*त्मह*त्या की …

CHild car lock jodhpur news 30 April 26

मुंडन कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदलीं, कार में फंसे मासूम ने तोड़ा द*म

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के बिलाड़ा कस्बे में दर्दनाक हादसे में 3 साल …

Anganwadi assistant gas pipe leakage Sikrai Dausa news 30 April 26

दौसा में दर्दनाक हादसा, पोषाहार बनाते समय झुलसी आंगनबाड़ी सहायिका की मौ*त

दौसा: राजस्थान के दौसा (Dausa) जिले के सिकराय क्षेत्र स्थित गढ़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !