जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Board of Secondary Education Rajasthan) 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस (Arts, Commerce, Science) का रिजल्ट मंगलवार, 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। बोर्ड ने रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।रिजल्ट का ऐलान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन करेंगे। इस साल 12वीं परीक्षा में 9 लाख 10 हजार 9 छात्र रजिस्टर्ड थे। परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं।
बोर्ड के इतिहास में पहली बार 12वीं का रिजल्ट मार्च महीने में जारी हो रहा है। इससे पहले 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित किया जा चुका है। यह भी पहली बार है जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले आया है।पिछले तीन साल से 12वीं का रिजल्ट लगातार बढ़ रहा है। कोरोना काल में बिना परीक्षा के रिजल्ट 99% से ज्यादा रहा था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
