Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

टैक्स बचाना है तो जल्दी करें! 31 मार्च से पहले करें ये 3 जरूरी काम

नई दिल्ली: 31 मार्च से पहले अपने जरूरी वित्तीय काम निपटा लें। आपके पास अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च रात 12 बजे के बाद टैक्स (Income Tax) और बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। ऐसे में तीन जरूरी काम समय रहते पूरे करना बेहद जरूरी है।

 

Hurry up to save tax Do these 3 important things before March 31st

 

सबसे पहले, अगर आपका पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) (PPF), नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension System) (NPS) या सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) (SSY) खाता है, तो उसमें न्यूनतम राशि जमा कर दें। इन खातों को एक्टिव रखने के लिए हर साल ₹250 से ₹500 तक जमा करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर खाता निष्क्रिय हो सकता है और दोबारा चालू कराने के लिए जुर्माना देना पड़ेगा।

 

 

पुरानी टैक्स व्यवस्था अपनाने वालों के लिए भी 31 मार्च आखिरी मौका है। Section 80C के तहत PPF, बीमा और अन्य निवेशों में ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिल सकती है। वहीं Section 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस और मेडिकल खर्चों पर छूट का लाभ लिया जा सकता है। 1 अप्रैल के बाद किया गया निवेश अगले वित्त वर्ष में गिना जाएगा।

नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी जमा करने होंगे। इसमें किराए की रसीद, बीमा प्रीमियम और होम लोन ब्याज का प्रमाण शामिल है। समय पर दस्तावेज जमा नहीं करने पर कंपनी आपकी सैलरी से ज्यादा TDS काट सकती है, जिसे वापस पाने के लिए बाद में इनकम टैक्स रिटर्न भरना पड़ेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !