अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) (Board of Secondary Education Rajasthan) ने 12वीं आट्र्स (Arts) , कॉमर्स (Commerce) और साइंस (Science) का रिजल्ट परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 20 दिन बाद जारी कर दिया। बोर्ड ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिणाम घोषित किए। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया और टॉपर्स को फोन कर बधाई दी।
इस बार कॉमर्स में सबसे ज्यादा 98.50% छात्र पास हुए। Arts का रिजल्ट 97.54% और Science का 97.52% रहा। हालांकि तीनों स्ट्रीम का परिणाम पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। Science में 5 छात्रों ने संयुक्त रूप से 99.80% अंक हासिल कर टॉप किया। Arts में 3 छात्रों ने 99.60% अंक प्राप्त किए, जबकि Commerce में एक छात्रा ने 99.20% अंकों के साथ टॉप किया।
Science और Arts में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा, जबकि Commerce में लड़के आगे रहे। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं और 9 लाख 10 हजार 9 छात्र रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में पहली बार 12वीं का रिजल्ट मार्च महीने में जारी हुआ है। इससे पहले 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
