रूस: क्राइमिया में एक रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 29 लोगों की मौ*त हो गई है। यह जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने रूसी समाचार एजेंसियों तास और आरआईए-नोवोस्ती को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एएन-26 विमान पहाड़ी से टकरा गया। इसमें 6 क्रू सदस्य और 23 यात्री सवार थे, कोई जिंदा नहीं बचा।
तास ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय समय शाम 6 बजे विमान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद खोज और बचाव अभियान में मलबा मिला। ये विमान 1960 के दशक के आखिर से इस्तेमाल हो रहे हैं और कई बार घातक हादसों में शामिल रहे हैं। 2020 में यूक्रेन के खार्किव में एक एएन-26 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 26 लोग मा*रे गए थे। 2021 में रूस के सुदूर पूर्व में एक हादसे में 28 लोगों की मौ*त हुई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
