Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस की नाक के नीचे चोरी, 70 हजार का सामान ले उड़ा चोर

कोटा: कोटा (Kota) के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े करने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। थाने से महज 20 कदम दूर स्थित एक बेकरी और चाय की दुकान में चोर ने सेंध लगा दी और करीब 70 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गया। घटना 31 मार्च तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़कर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। फुटेज के अनुसार चोर करीब 45 मिनट तक दुकान के अंदर रहा और आराम से सामान समेटता रहा।

Tea Shop kota city police news 02 April 26

इस दौरान दुकान का शटर करीब एक फीट खुला रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। दुकान संचालक अमित चौधरी ने बताया कि चोर महंगी सिगरेट, गुटखे के पैकेट, चिल्लर से भरे पांच बॉक्स समेत खाने-पीने का अन्य सामान ले गया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है। खास बात यह है कि दुकान थाने के ठीक पास है और यहां अक्सर पुलिसकर्मी चाय पीने आते हैं। इसके बावजूद चोरी की इतनी बड़ी वारदात हो जाना पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

दुकानदार का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई थी और सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया गया, लेकिन दो दिन तक न तो उन्हें एफआईआर की कॉपी दी गई और न ही दस्तखत के लिए बुलाया गया। वहीं, गुमानपुरा सीआई महेश कारवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !