Tuesday , 19 May 2026
Breaking News

म*र्डर आरोपी समझकर सीनियर अकाउंटेंट को पकड़ा, 4 घंटे हवालात में रखा

कोटा: कोटा (Kota) के गुमानपुरा इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस की बड़ी चूक सामने आई। छबड़ा थाना पुलिस 18 साल पुराने ह*त्या के मामले के फरार आरोपी की तलाश में सब्जी मंडी पहुंची थी, लेकिन गफलत में बारां डिस्कॉम के सीनियर अकाउंटेंट प्रदीप अग्रवाल को ही पकड़ लिया। प्रदीप अग्रवाल सुबह करीब 8 बजे सब्जी लेने मंडी पहुंचे थे। इसी दौरान सादा वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। टीम में केवल एक एएसआई वर्दी में था, बाकी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे। प्रदीप का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना कुछ बताए उन्हें घेर लिया, आईडी मांगी और जेब से पर्स निकाल लिया।

Senior accountant Gumanpura police kota city news 03 April 26

उन्हें लगा कि ब*दमाश लू*टपाट कर रहे हैं, इसलिए वह वहां से निकलने लगे। इसके बाद प्रदीप खुद शिकायत करने गुमानपुरा थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा पुलिस ने उन्हें शांतिभंग के आरोप में लॉकअप में डाल दिया। वह करीब चार घंटे तक हवालात में रहे। दोपहर में किसी दूसरे के मोबाइल से उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार थाने पहुंचा और जमानत करवाई। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक संदीप शर्मा ने कड़ा विरोध जताया और एसपी तेजस्वनी गौतम से बात कर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

छबड़ा थाना एएसआई रोडमल का कहना है कि ह*त्या के एक फरार आरोपी की लोकेशन मंडी इलाके में मिली थी। आरोपी का हुलिया प्रदीप अग्रवाल से मिलता था और उनकी गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, इसलिए उन्हें रोकने की कोशिश की गई। पुलिस का आरोप है कि इस दौरान प्रदीप ने अभद्रता की और स्कूटर से टक्कर मा*र दी। वहीं, गुमानपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि प्रदीप अग्रवाल को पुलिस से अभद्रता और शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इधर, कोटा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि पुलिस को किसी व्यक्ति को पकड़ने से पहले स्पष्ट बताना चाहिए कि उसे किस मामले में रोका जा रहा है। उन्होंने शांतिभंग की धाराओं के गलत इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Gold and silver prices rise as import tariffs rise

इंपोर्ट टैरिफ बढ़ते ही सोना-चांदी की कीमतों में आग

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोने (Gold) और चांदी (Silver) पर इंपोर्ट टैरिफ (Import Duty) …

Sawai Madhopur Police came into the field to curb road accidents

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मैदान में उतरी पुलिस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर पुलिस (Sawai Madhopur) द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और …

Khan Sir gets angry over NEET Exam Cancelled

NEET पेपर लीक पर भड़के खान सर, बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले …

Akhilesh Yadav is heartbroken by the passes of his brother Prateek Yadav.

भाई प्रतीक यादव के निधन से टूटे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने भाई प्रतीक यादव (Prateek …

Gold and silver will become expensive from tonight, huge increase in import duty

आज रात से महंगा होगा सोना-चांदी, इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से अपील की है कि वे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !