महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nasik) जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ*त हो गई। हादसा डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में रात करीब 10 बजे हुआ, जब एक कार कुएं में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, परिवार बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान वेन्यू के पास कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
देर रात दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में सुनील दत्तू दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों की मौ*त हो गई। मृ*त बच्चों में पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि चालक को कुआं क्यों नहीं दिखाई दिया। मामले की जांच जारी है। पुलिस चश्मदीदों की तलाश कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
