Sunday , 9 August 2026
Breaking News

MP से आए चीते का सवाई माधोपुर में खौफ, बच्चों ने छोड़ा स्कूल, खेतों में जाना बंद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के कैलाशपुरी, दूमोदा और मौजीपुरा गांवों में इन दिनों डर का माहौल है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से आया चीता (Cheetah) (KP-2) रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore National Park) के आसपास लगातार घूम रहा है। शाम होते ही गांवों में सन्नाटा छा जाता है। करीब 5 हजार की आबादी वाले इन गांवों के लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

The leopard from MP has created panic in Sawai Madhopur

बच्चों की पढ़ाई ठप, महिलाएं घरों में कैद:

चीते (Cheetah KP-2) के डर से बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। परिजन उन्हें अकेले बाहर भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। महिलाएं भी घर से बाहर निकलने से डर रही हैं। गांव के पुरुष अब खेतों तक भी समूह में जा रहे हैं।

खेत सूने, फसलें सूखने लगीं:

ग्रामीण दिलकुश गुर्जर ने बताया कि खेतों में निराई-गुड़ाई और सिंचाई का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। भरत लाल गुर्जर के मुताबिक सिंचाई रुकने से फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

20 दिनों में 150 किलोमीटर तक घूम चुका चीता:

14 अप्रैल को पहली बार अजीतपुरा गांव में चीते की लोकेशन मिली थी। इसके बाद से वह कई गांवों और रणथंभौर (Ranthambore) के अलग-अलग जोन में देखा जा चुका है। अब तक वह करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर चुका है।

रात में करता है मूवमेंट:

वन विभाग (Forest Department Rajasthan) के अनुसार चीता शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच ज्यादा सक्रिय रहता है। रणथंभौर डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि चार सदस्यीय टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है, ताकि आबादी वाले इलाकों में किसी तरह की घटना न हो।

रणथंभौर का इलाका चीते को आ रहा पसंद:

अधिकारियों का कहना है कि रणथंभौर का घास के मैदान, झाड़ियां और पठारी इलाका चीतों के लिए अनुकूल है। यही वजह है कि चीता लगातार इस क्षेत्र में मूवमेंट कर रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Preparations underway to transform the face of Gangapur City 29.21 crore to be spent Sawai Madhopur Vikalp Times

गंगापुर सिटी की तस्वीर बदलने की तैयारी, 29.21 करोड़ होंगे खर्च

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (Rajasthan Urban Infrastructure Development Project) के पंचम …

Pledge of service and environmental conservation Executive committee of the Bhupremi Parivar formed in sawai madhopur vikalp times

सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, भूप्रेमी परिवार की कार्यकारिणी गठित

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के ग्राम रावल में सामाजिक संगठन भूप्रेमी परिवार की ओर …

Sand Mining Tonk Police Dumper FIR Rajasthan 8 Aug 26 Vikalp Times

50 हजार नहीं दिए तो खाली डंपर को बजरी से भरा बताया!, 6 पुलिसकर्मियों पर केस

टोंक: Tonk जिले में बजरी खनन (Sand Mining) से जुड़े एक मामले में कथित अ_वैध …

Major crackdown on buses in Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बसों पर बड़ा एक्शन, 10 सीज; 13 पर 10.51 लाख का जुर्माना

सवाई माधोपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर …

Hariyalo Rajasthan Campaign 500 saplings planted in Jinapur, 400 in Gambhira in Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: जीनापुर में 500, गम्भीरा में 400 पौधे लगाए

सवाई माधोपुर: हरियालो राजस्थान (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !