Saturday , 9 May 2026
Breaking News

कोटा में 2 प्रसूताओं की मौ*त का मामला, डॉक्टर बर्खास्त, 3 सस्पेंड

कोटा: कोटा (Kota) के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (New Medical College Hospital Kota) में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब दो और महिलाओं की किडनी फेल होने पर उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दो महिलाओं की मौ*त हो चुकी है, जबकि कुल 8 महिलाओं में एक जैसे लक्षण सामने आए हैं।

pregnant women new medical college hospital Kota doctor dismissed, 3 suspended 09 May 26

मामले में अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेटिंग सर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर (गायनेकोलॉजी) डॉ. श्रद्धा की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। वह संविदा पर मेडिकल कॉलेज में तैनात थीं। इमरजेंसी ओटी के ऑफिसर इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर (सर्जरी) डॉ. नवनीत शर्मा, ऑपरेशन थिएटर की सिस्टर इंचार्ज गुरजीत कौर और लेबर रूम की सिस्टर इंचार्ज निमेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।ड्र*ग कंट्रोल विभाग ने गायनी वार्ड में इस्तेमाल हो रही 24 प्रकार की दवाओं और उपकरणों के उपयोग पर रोक लगा दी है।

जांच में सामने आया कि सभी महिलाओं की सर्जरी एक ही इमरजेंसी ओटी में हुई थी। चार दिन बाद भी महिलाओं की हालत बिगड़ने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जयपुर से आई विशेषज्ञ टीम मरीजों की निगरानी और जांच में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों में भर्ती महिलाओं के निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

A unique wedding in Sawai Madhopur, with wedding vows following ancestral traditions

सवाई माधोपुर में अनोखी शादी, बिना दहेज पुरखों की रीति से लिए फेरे

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chuath Ka Barwara) क्षेत्र …

Condition of 5 women deteriorates after delivery in New medical college hospital Kota

सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद बिगड़ी 5 महिलाओं की हालत, एक की मौ*त

सीजेरियन ऑपरेशन के बाद बंद हुआ यूरिन, किडनी में संक्रमण, परिजनों ने लगाया लापरवाही का …

The leopard from MP has created panic in Sawai Madhopur

MP से आए चीते का सवाई माधोपुर में खौफ, बच्चों ने छोड़ा स्कूल, खेतों में जाना बंद

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के कैलाशपुरी, दूमोदा और मौजीपुरा गांवों में इन …

Actor Vijay gave ticket to driver's son, won the election by thousands of votes

एक्टर विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया टिकट, हजारों वोटों से जीता चुनाव

तमिलनाडु: एक्टर विजय (Actor Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने तमिलनाडु …

Kota viral video of nets on wings of fan, administration will take strict action

कोटा की पंखों पर जाली वाली वीडियो फे*क, प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) को सोशल मीडिया (Social Media) पर बदनाम करने की कोशिश का मामला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !